कपूर को घर में रखने से होते हैं ये कुछ खास फायदे, आजमाएं जरूर
1. वातावरण होता है शुद्ध
घर में पूजा-पाठ के दौरान कपूर जलाने से, इसकी महक वातावरण में फैलती है। इसकी खुशबू से वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया आदि खत्म हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध होता है।
2. सेहत रहती है बढ़िया
कपूर की सुगंध शरीर तथा दिमाग दोनों को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। जोड़ों के दर्द, जलने-कटने तथा अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कपूर लाभकारी है।
3. कराए धन लाभ
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यदि धन आगमन रुका हुआ है या खर्च अधिक हो रहा है, तो गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें और कपूर को जलाकर फूल मां दुर्गा को अर्पित करें, लाभ होगा।
4. कपूर से आरती करें
जिस घर में नित-नियम से सुबह और शाम कपूर जलाया जाता है, उस घर में कभी भी किसी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती है।
5. पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद को डालकर नहाएं
इस उपाय को करने से श्ारीर को सकारात्मक ऊर्जा तो मिलेगी ही, आपका भाग्य भी चमकेगा।